Ranveer Singh in Brahmastra 2 :रणवीर सिंह की ब्रह्मास्त्र 2 में धमाकेदार एंट्री, इस अहम् किरदार को निभाते नज़र आयेंगे एक्टर

Ranveer Singh in Brahmastra 2 :रणवीर सिंह की ब्रह्मास्त्र 2 में धमाकेदार एंट्री, इस अहम् किरदार को निभाते नज़र आयेंगे एक्टर

Ranveer Singh in Brahmastra 2 :बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। अब इस फिल्म के दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो गई है। ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh in Brahmastra 2) ‘देव’ नाम के एक नए किरदार में दिखने की चर्चा है।

बॉलीवुड की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने 2022 में रिलीज़ होकर खूब धमाल मचा दी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की सफलता के बाद, निर्माताओं ने ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की घोषणा कर दी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh in Brahmastra 2) की एन्ट्री देखने को मिलेगी।

Read More about : Entertainment

Ranveer Singh in Brahmastra 2 – ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में होगी रणवीर सिंह की एंट्री?

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म “ब्रह्मास्त्र” का दूसरा भाग इन दिनों चर्चा में है। रणवीर सिंह की भूमिका को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने “ब्रह्मास्त्र 2” के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म में रणवीर “देव” की भूमिका में दिखाई देंगे। 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “डॉन 3” की शूटिंग में व्यस्त हैं। रणवीर ने अभी तक “ब्रह्मास्त्र” फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

आलिया भट्ट और रणबीर की फिल्म “ब्रह्मास्त्र 2” में पहले “केजीएफ” फेम यश को कास्ट करने की बात चल रही थी। इसके अलावा, ऋतिक रोशन को भी इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया था। “ब्रह्मास्त्र 2” के बाद, “ब्रह्मास्त्र 3” भी दर्शकों के सामने आएगी। रणवीर सिंह को “ब्रह्मास्त्र 2” में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

“ब्रह्मास्त्र” फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हीरो और हीरोइन थे। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी फिल्म में थे। शाहरुख खान भी फिल्म में एक छोटे से रोल में थे। अब रणवीर सिंह का नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आया है। वह फिल्म में शिव के पिता देव की भूमिका निभा सकते हैं।

‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग 2025 में शुरू होगी

“ब्रह्मास्त्र 2” फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी। रणवीर सिंह अभी बैजू बावरा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे। 2025 की शुरुआत में वह “डॉन 3” की शूटिंग करेंगे, और बीच में “ब्रह्मास्त्र 2” की शूटिंग करेंगे।

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में पता चलेगा कि शिव और ईशा बुरी ताकतों को कैसे हराएंगे।

हम आशा करते हैं कि इस आर्टिकल से आपको अच्छी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी अच्छी जानकारी मिल सके।

Movies & Tech News : aktechstudio.com

Leave a Comment

Discover more from akdroid

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading